File not found
INSPIRATION

खर्राटो से बचने के सटीक उपाय

सोते समय खर्राटे भरना एक आम बात है पर क्या आप जानते है की ये एक तरह की बिमारी भी है | और सबसे बड़ी बात तो ये है की खर्राटे भले ही आप लेते है पर आप के आस पास के लोगो को इस से बहुत तकलीफ होती है | और सबसे बड़ी सोचने वाली बात तो ये है की खर्राटे लेने वाले को पता भी नहीं चलता की वो कितनी तेज़ तेज़ खर्राटे ले रहा है |

दरअसल सांस के साथ तेज़ तेज़ आवाज़ करना खर्राटा कहलाता है | और अगर इस का इलाज सही समय पर नहीं किया गया तो ये खर्राटे स्लीप एप्निया का रूप ले लेते है | आइये जाने कैसे बचे खर्राटो से

  • खर्राटे आने का सबसे बड़ा कारण होता है वजन जादा होना | अपना वजह कम करे साथ ही साथ एक्सरसाइज़ भी करे |
  •  सीधे सोने की बजाय करवट सोये | ऐसा करने से सांस की नली पूरी तरह खुली होती है और खर्राटो से छुटकारा पाया जा सकता है |
  •  खर्राटे किसी भी तरह कम नहीं हो रहे तो अपनी नाक की हड्डी या नाक के मास की जांच कराइये | अगर ये दोनों की चीज़े नार्मल साईज से जादा है तो ये खर्राटे का बहुत बड़ा कारण है |
  •  सोते समय कोशिश करे की आप का सर आप की बॉडी से थोडा ऊपर हो | ऐसा करने से आप के जीभ और साँस की नली में रुकावट नहीं होगी |
  •  रात को खाना कम खाए और कोशिश करे गले की रोज़ एक्सरसाइज़ भी करे |
  •  नशीले पदार्थो का सेवन ना करे और धुम्रपान से बचे | क्योकि ये सभी चीज़े आप के गले और नाक पर भी बुरा असर डालती है |
ये सभी तरीके अपना कर भी अगर आप के खर्राटे कम नहीं हो रहे तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करे |